Khwaahish-e-Parwaaz


If you're curious about the logic behind the name of this blog, read this

I see no point is talking about myself here. I think one of my early poems kind of summarises what I'm; though I must admit it's not entirely "honest". Interestingly, the reason for this "dishonesty" is also hidden somewhere in this poem. Some will know exactly what I mean, others can keep guessing! Without further ado, here goes...

 प्रतिबिम्ब

कहते हैं दर्पण
मनुष्य का ही प्रतिरूप होता है,
लेकिन जब स्वयं को
एक काँच के टुकड़े में देखा तो
एक अनजान चेहरे से भेंट हुई।
मेरे व्यक्तित्व के,
इस अस्तित्व के
दोनों रूप कितने अलग हैं!
अन्तर स्पष्ट है किन्तु
एक समानता भी है –
चाहते हैं दोनों
तोड़ कर पारम्परिक मान्यताएँ
अपने ही ढंग से,
एक नये रंग से
जीना इस जग में।
इस प्रतिबिम्ब का दूसरा रूप
स्वयं ही बनाया है मैंने;
अपने जीवन की किताब को
खुली रखने का
साहस जो नहीं था मुझ में।
इस जिल्द चढी किताब को
पढना चाहते हैं सभी,
मगर एक पृष्ठ के खुलते ही
हवा उड़ा ले जाती है उसे।